पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दूसरी बार हुए कोरोना से संक्रमित- ddnewsportal.com

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दूसरी बार हुए कोरोना से संक्रमित- ddnewsportal.com

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दूसरी बार हुए कोरोना से संक्रमित

अप्रैल महीनेे में भी आए थे संक्रमण की चपेट मे, हालांकि वैक्सीन भी लगवा चुके हैं वीरभद्र सिंह। 

आईजीएमसी में दाखिल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उन्हें अब अस्पताल के मेकशिफ्ट वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। हालांकि इसको

लेकर अभी डॉक्टर परामर्श कर रहे है। बता दें कि पहले भी अप्रैल माह मे कोरोना संक्रमित होने के बाद चंडीगढ़ इलाज करवाने गए थे। चंडीगढ़ से लौटने के बाद पूर्व सीएम आईजीएमसी में दाखिल हैं। यहां पर कार्डियोलॉजी विभाग मैं उन्हें दाखिल किया गया है। जहां पर चिकित्सक उन पर निगरानी बनाए हुए हैं। हालांकि अस्पताल में होने के चलते उन्हें तुरंत डॉक्टरी उपचार दे दिया गया था। जिससे कि उनकी हालत में सुधार आ गया था। हालांकि इस बीच डॉक्टरों ने उनका कोरोना सैंपल लिया था। जिसे जांच के लिए भेजा था। जो पाॅजिटिव निकला। हालांकि वीरभद्र सिंह वैक्सीन भी लगवा चुके हैं।