जानियें एक्साइज ड्यूटी घटाने से कितने कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम ddnewsportal.com

जानियें एक्साइज ड्यूटी घटाने से कितने कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम ddnewsportal.com

जानियें एक्साइज ड्यूटी घटाने से कितने कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

बीती शाम को केंद्र सरकार ने दी है जनता को राहत, अब प्रदेश सरकार की बारी...

गत शाम केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। इस फैसले से हिमाचल

प्रदेश में पेट्रोल के दाम करीब 5.82 रुपये कम हो गए हैं। वहीं डीजल के दामों मे 11.45 रूपये की गिरावट हुई हैं। आज से नए दाम लागू हो गए हैं।

आज प्रदेश की राजधानी शिमला में पेट्रोल के दाम 101.65 रुपये प्रति लीटर हैं। हालांकि, अभी भी दाम 100 रुपये से ऊपर ही है। वहीं, डीजल के दाम

86.20 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि शिमला में बुधवार को पेट्रोल के दाम करीब 107.49 रुपये और डीजल 97.48 रुपये प्रति लीटर रहे। उधर, सूचना

यह है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का फैसला लिया है। जल्द इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इस फैसले

से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में और कमी आएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल पर

एक्साइज ड्यूटी कम करने का सराहनीय निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। पहाड़ी राज्य

हिमाचल में यातायात के साधन पेट्रोल और डीजल पर निर्भर हैं, ऐसे में जनता को इस रियायत का सीधा लाभ मिलेगा। पेट्रोल और डीजल पर वैट

कम करने को लेकर प्रदेश सरकार जल्द इसकी अधिसूचना जारी करेगी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इससे अब जनता इंतजार कर रही

हैं कि हिमाचल सरकार भी जल्द राहत देगी।