Paonta Sahib: गोरखुवाला की बेटी जिंदगी से लड़ रही जंग, प्रदीप चौहान ने की मदद की अपील ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गोरखुवाला की बेटी जिंदगी से लड़ रही जंग, प्रदीप चौहान ने की मदद की अपील ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गोरखुवाला की बेटी जिंदगी से लड़ रही जंग, प्रदीप चौहान ने की मदद की अपील

पाँवटा साहिब के गोरखुवाला क्षेत्र के एक साधारण परिवार की 21 वर्षीय बेटी पायल इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रही है। पायल, पिता गोपाल सिंह, निवासी गाँव घोरखुवाला, फेफड़ों (लंग्स) और किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित है।

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि परिवार द्वारा अब तक इलाज पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं, जबकि पायल को प्रतिदिन 6 ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता पड़ रही है, जिससे आर्थिक स्थिति और भी दयनीय हो गई है। पायल के पिता गोपाल सिंह पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं, लेकिन पिछले दो महीनों से काम बंद होने के कारण परिवार की आय पूरी तरह प्रभावित हुई है। परिवार में दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनका पालन-पोषण भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इस कठिन समय में समाजसेवी एवं मजदूर नेता ने सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से पायल के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग की अपील की है।

इच्छुक व्यक्ति निम्न account no पर सहायता राशि भेज सकते हैं:
मोबाइल नंबर: 7217462378
Account no:89051700009948 बबली देवी के नाम से Ac है जो इनकी माता है GRAMIN BANK का AC है IFC code PUNB0HPGB04