कफोटा: दुगाना मे ग्यास पर्व पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ddnewsportal.com

कफोटा: दुगाना मे ग्यास पर्व पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  ddnewsportal.com

कफोटा: दुगाना मे ग्यास पर्व पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हाटी कला मंच के अध्यक्ष भाव सिंह कपूर रहेंगे मुख्य अतिथि, माशू गांव में भी होगा भव्य कार्यक्रम, ये कलाकार बाधेंगे समां...

श्री रेणुका जी अंतरराष्ट्रीय मेले के अवसर पर आगामी 3 नवंबर को गिरिपार क्षेत्र में होने वाले ग्यास पर्व पर इस बार दुगाना भगवान परशुराम जी के मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नवयुवक मंडल दुगाना यह आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हाटी सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष भाव सिंह कपूर शिरकत करेंगे। साथ ही प्रसिद्ध कलाकार भी पंहुचकर

अपने गानों से समां बाधेंगे। इनमे मुख्य रूप से राजेश त्यागी, मनदीप और ऋतिक के अलावा एसआर म्यूजिकल ग्रुप भी अपनी प्रस्तुति देगा। स्थानीय नवयुवक मंडल के कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। इस दौरान चार पहर की विशेष पूजा भी होगी। गिरिपार क्षेत्र के बड़े गांवों मे शुमार गांव दुगाना मे ग्यास पर्व के मौके पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है जिसमे गांव के लोगों समैत आसपास की दर्जनों पंचायतों समैत दूर दूर से भी हजारों की तादात मे श्रद्वालू जागरण मे पंहुचते है। 
उल्लैखनीय है कि दुगाना गांव मे भगवान परशुराम का मंदिर है तथा ग्यास पर्व पर यहां दूर दूर से हजारों की तादात मे श्रद्वालू रात्रि जागरण को पंहुच कर अपनी मनौकामना पूरी करते है। ग्रामीणों द्वारा रात को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है। सभी ग्रामीणों व बाहर से आये मेहमानों के लिये मंदिर समीति द्वारा

भण्डारें का प्रबंध किया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र के माशू, कुहंठ और कांटी मश्वा आदि गांवो मे भी ग्यास पर्व के रुप मे रात्रि जागरण का आयोजन होता है। माशू गांव में भी इस बार बड़े धूमधाम से ग्यास पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर भी नामी कलाकार पंहुचकर प्रस्तुति देंगे।