Himachal Job Update: प्रदेश के इस विभाग में जल्द भरे जाएंगे 5 हजार रिक्त पद... ddnewsportal.com

Himachal Job Update: प्रदेश के इस विभाग में जल्द भरे जाएंगे 5 हजार रिक्त पद... ddnewsportal.com

Himachal Job Update: प्रदेश के इस विभाग में जल्द भरे जाएंगे 5 हजार रिक्त पद... 

हिमाचल प्रदेश में जल्द सरकारी नौकरियों खी बहार आने वाली है। मात्र एक ही विभाग में हजारों पद भरने की सरकार ने ठानी है। यदि ऐसा होता है तो बेरोज़गारों के लिए ये किसी संजीवनी से कम नही होगा।
हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेरोजगार सरकार से नौकरी देने की माँग करते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने बड़े पैमाने पर भर्ती करने की योजना बनाई है। यदि ये योजना कामयाब रही तो एक झटके में ही 5 हजार बेरोजगारों को नौकरियाँ मिल जाएगी। 


दरअसल, हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग में 5,000 खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय की करोड़ों की देनदारियां देकर नए प्रोजेक्ट शुरू करवाए हैं। कुल्लू, ज्वालामुखी, फतेहपुर, पालमपुर में सीवरेज का कार्य शुरू करवाया है। करीब 3,000 करोड़ के इन प्रोजेक्टों का कार्य पूरा करने का समय भी निर्धारित किया है। वह बंगाणा में गुरुवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।


मुकेश ने कहा कि राज्य में हर घर नल योजना के तहत कार्य कर रहे हैं। राज्य में जनता को इतना स्वच्छ जल उपलब्ध होगा कि लोग पैसे देकर पानी नहीं खरीदेंगे। जल शक्ति विभाग की ओर से लगाए जाने वाले प्याऊ से भी प्यास बुझेगी। कहा कि सत्ता उनके लिए सुख का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। आपदा में हर मंत्री विधायक प्रभावितों तक पहुंच रहा है और मदद कर रहा है। कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल की मदद के लिए फौरी राहत और विशेष पैकेज दे।