Himachal Govt. Job Update: शिक्षा विभाग में 6 हजार पद भरने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Himachal Govt. Job Update: शिक्षा विभाग में 6 हजार पद भरने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Himachal Govt. Job Update: शिक्षा विभाग में 6 हजार पद भरने को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कुछ ऐसा...

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां होंगी। इस बात के संकेत प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की तरफ से आए हैं। यदि ऐसा होता है तो बेरोजगारी की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के जख्मों पर ये मलहम का काम करेगा।


दरअसल, शिक्षा विभाग में प्री-प्राइमरी के चार हजार पदों पर भर्तियां केंद्र की तरफ से तय नियमों के कारण फंसी पड़ी है। NTT के लिए केंद्र सरकार के मापदंड के मुताबिक दो वर्ष का एनटीटी का डिप्लोमा NCVT से होना चाहिए लेकिन प्रदेश में अधिकतर शिक्षित बेरोजगारों ने SCVT के माध्यम से डिप्लोमा किया है, वो भी एक वर्ष का। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

भी इन भर्ती के लिए योग्यता चाहती है। इसी वजह से भर्तियां अटकी पड़ी हैं। लेकिन इसका विकल्प सरकार निकाल रही है। 
प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य में आपदा के चलते प्रारंभिक व उच्च शिक्षा विभाग में करीब 6 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है। अब जल्द इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। रोहित ठाकुर ने यह जानकारी मंगलवार को सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। 
वहीं, प्री प्राइमरी शिक्षक भर्ती की मंजूरी का प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य में भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने से बहुत नुकसान हुआ है। यदि जरूरत पड़ी तो स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। कोविड काल में भी इस तरह की व्यवस्था की गई थी।