HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से करवट बदलने की संभावना... ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से करवट बदलने की संभावना... ddnewsportal.com

HP Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से करवट बदलने की संभावना...

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में एक नवंबर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों

में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक प्रदेश में एक नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़े ➡️: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू की हेल्थ को लेकर आई खबर...

लेकिन एक नवंबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे दो व तीन नवंबर को राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में बारिश की संभावना है। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। विभाग ने चार नवंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

???? लगातार ताजा अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल को फाॅलो करें