हिमाचल में बर्फबारी-बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट... ddnewsportal.com

हिमाचल में बर्फबारी-बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट...  ddnewsportal.com

शिमला: फिर करवट बदलेगा हिमाचल प्रदेश में मौसम

जानियें, अब किस दिन से हैं बर्फबारी-बारिश और अंधड़ चलने का येलो अलर्ट...

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट बदलेगा। हालांकि शुक्रवार 27 जनवरी को एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ

के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कम ऊंचाई वाले व

मैदानी भागों लिए बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट है। गुरुवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें यातायात प्रभावित हैं। वहीं, प्रदेश में कई बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हैं।

इन जिलों के लिए बड़ा अलर्ट- 

मौसम विभाग ने 29 व 30 जनवरी को चंबा, कांगड़ा कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए सावधान और सतर्क रहने की प्रशासन ने सलाह दी है।