हिल्स क्वीन मे प्रेजिडेंट ddnewsportal.com

हिल्स क्वीन मे प्रेजिडेंट ddnewsportal.com

हिल्स क्वीन मे प्रेजिडेंट

शिमला पहुंचने पर हुआ गरिमापूर्ण स्वागत, चार दिवसीय दौरे पर आज पंहुचे शिमला।

देश के महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हिल्स क्वीन शिमला पंहुच गये हैं। वह चार दिन तक हिमाचल मे रहेंगे। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री एवं मिनिस्टर-इन-वेंटिंग सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य

सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू ने उनका अनाडेल हेलिपैड पर गरिमापूर्ण स्वागत किया। कल राष्ट्रपति विधानसभा मे विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। और 19 सितम्बर को वापिस दिल्ली लौटेंगे।