Himachal News: 25 NDPS केस दर्ज, 33 आरोपी गिरफ्तार, नशे की भारी खेप बरामद... ddnewsportal.com

Himachal News: 25 NDPS केस दर्ज, 33 आरोपी गिरफ्तार, नशे की भारी खेप बरामद... ddnewsportal.com

Himachal News: 36 घंटे का सुपर नाका: हिमाचल पुलिस की चिट्टा विरोधी बड़ी कार्रवाई

25 NDPS केस दर्ज, 33 आरोपी गिरफ्तार, नशे की भारी खेप बरामद...

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे व्यापक और समन्वित कार्रवाई को अंजाम देते हुए, राज्य पुलिस ने मुख्यमंत्री के स्पष्ट संदेश दिया है कि “चिट्टा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं” किया जाएगा। इस अभियान को सख्ती से लागू किया। 17 नवम्बर रात 6 बजे से 19 नवम्बर सुबह 6 बजे तक, पुलिस ने पूरे प्रदेश में 36 घंटे का इंटर-स्टेट एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट सुपर नाका अभियान संचालित किया, जिसने नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को एक जन–आंदोलन की दिशा में मजबूत बढ़त दी।

अभियान के दौरान कुल 208 विशेष नाके स्थापित किए गए, इस दौरान 27,982 वाहनों की गहन जांच की गई। ड्रग डिटेक्शन किट व डॉग स्क्वाड का उपयोग किया गया। पहचान, दस्तावेज़ व लगेज की विस्तृत स्क्रीनिंग हुई। पूरे अभियान की वीडियोग्राफी की गई। 

जिला पुलिस, बटालियन व ANTF के बीच उत्कृष्ट समन्वय के तहत प्रारंभिक सफलता के रुप में 25 NDPS केस दर्ज हुए जिसमे 33 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान आरोपियों से 8.53 किग्रा चरस, 67.14 ग्राम चिट्टा, 2.658 किग्रा गांजा, 21.78 ग्राम अफीम तथा 100 नशीली गोलियां बरामद हुई। साथ ही 622 चालान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किए गए। 

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस अभियान को सिर्फ कानून-व्यवस्था की कार्रवाई नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी बताया। उनका स्पष्ट निर्देश है कि नशा तस्करी को जड़ से मिटाया जाए और किसी को भी बख्शा न जाए। 

वहीं DGP अशोक तिवारी, IPS ने कहा कि हिमाचल पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ चिट्टा व नशा तस्करी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है, लेकिन नशामुक्त हिमाचल जनता की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना साहसपूर्वक दें, युवाओं को नशे से बचाने में सहयोग करें और इस जन-अभियान का हिस्सा बनें। “मिलकर चलें तो नशे का अंत निश्चित है।