Congress News: हिमाचल पंहुची कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने संगठन को लेकर कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

Congress News: हिमाचल पंहुची कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने संगठन को लेकर कहा कुछ ऐसा...  ddnewsportal.com

Congress News: हिमाचल पंहुची कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने संगठन को लेकर कहा कुछ ऐसा, दो दिन कांग्रेस पदाधिकारियों से होगी बैठक 

दो दिवसीस दौर पर आईं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने संगठन की नब्ज टटोलनी शुरु कर दी है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार के हाल ही में दिए बयान पर कहा कि हिमाचल में कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड नहीं हुआ है। सभी नेता और पदाधिकारी अपने पांव पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंगार है और उसके ऊपर धूल जमी है। उनका काम इस धूल को उड़ाने के लिए फूंक मारने का है। फूंकने के साथ ही अंगार दोबारा जल उठेंगे। रजनी पाटिल ने कहा कि संगठन और सरकार को मजबूत करने के लिए ही उन्हें पार्टी हाईकमान ने हिमाचल भेजा है। उन्हें दूसरी बार हिमाचल की जिम्मेदारी मिली है और इसे वह बखूबी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन का गठन हाईकमान की पैरवी पर होगा। वह दो दिन लगातार राज्य में कांग्रेस पदाधिकारियों से मीटिंग करेंगी और इसके बाद रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी।

कांग्रेस हाईकमान आगामी दिनों में यह तय करेगा कि हिमाचल संगठन की कमान किसे सौंपी जाए और संगठन में अहम पदों पर किन चेहरों का चुनाव किया जाए। रजनी पाटिल ने कहा कि वह सभी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगी। इन मीटिंग का निचोड़ दिल्ली भेजा जाएगा और दिल्ली में हिमाचल संगठन पर अंतिम फैसला होगा। रजनी पाटिल ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और

उपाध्यक्ष के साथ मीटिंग की। इससे पूर्व उन्होंने मीडिया से कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद हिमाचल में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अब सत्ता को कैसे कायम रखा जाए, इसे लेकर मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार तालमेल से कैसे चलेंगे, इस पर काम करने की जरूरत है। हिमाचल में संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।