Himachal News: प्यारी बहना इंदिरा सम्मान राशि को तीन जिलों की महिलाओं का इंतजार बढ़ेगा, इसलिए रहेगी रोक... ddnewsportal.com

Himachal News: प्यारी बहना इंदिरा सम्मान राशि को तीन जिलों की महिलाओं का इंतजार बढ़ेगा, इसलिए रहेगी रोक... ddnewsportal.com

Himachal News: प्यारी बहना इंदिरा सम्मान राशि को तीन जिलों की महिलाओं का इंतजार बढ़ेगा, इसलिए रहेगी रोक...

हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों की महिलाओं को इस बार भी 1500 रुपए की सम्मान राशि के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य के हमीरपुर, सोलन और कांगड़ा में इस योजना पर रोक रहेगी। यहां तक कि महिलाएं इस सम्मान राशि को लेने के लिए नए फार्म भी नहीं भर पाएंगी। उपचुनाव के लिए लगी आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इन जिलों में महिलाओं को यह राशि दी जाएगी। हालांकि शेष 9 जिलों में उक्त योजना जारी रहेगी। यानि कि शिमला, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चम्बा व सिरमौर जिला की महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जाएगी। इन जिलों में योजना के तहत नए फॉर्म भी लिए जाएंगे और जो महिलाएं पात्र पाई जाएंगी, उन्हें प्रति माह 1500 रुपए के हिसाब से तीन महीने की राशि जारी की जाएगी। गौर हो कि प्रदेश की महिलाएं बीते कई महीनों से इसका इंतजार कर रही हैं।


लोकसभा चुनाव के चलते बीते मार्च महीने में लगी आचार संहिता के कारण महिलाओं को यह सम्मान राशि नहीं मिल पाई। चुनाव आयोग की ओर से नई योजना होने के कारण इसमें रोक लगाई गई थी। इस दौरान प्रदेश में फॉर्म भी नहीं लिए गए थे। हालांकि आचार संहिता हटने के बाद विभाग ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अब उपचुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण राज्य के तीन जिलों में यह योजना लटक गई है। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीश गर्ग ने बताया कि तीन जिलों को छोड़कर बाकि शेष जिलों में यह योजना जारी रहेगी। इन 3 जिलों में योजना पर रोक रहेगी। हालांकि शेष जिलों में महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जा सकती है।