CM Sukhu: हिमाचल में गेस्ट फैकल्टी पॉलिसी पर रोक, पढ़ें क्या बोले सीएम सुक्खू... ddnewsportal.com

CM Sukhu: हिमाचल में गेस्ट फैकल्टी पॉलिसी पर रोक, पढ़ें क्या बोले सीएम सुक्खू... ddnewsportal.com

CM Sukhu: हिमाचल में गेस्ट फैकल्टी पॉलिसी पर रोक, पढ़ें क्या बोले सीएम सुक्खू...

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने खत कैबिनेट बैठक में स्कूलों में पीरियड आधारित यानि गेस्ट फैकल्टी पॉलिसी बनाने का फैसला लिया था। इस निर्णय के बाद सुक्खू सरकार विपक्ष और बेरोजगार युवाओं के निशाने पर रही। इस फैसले का लखातार विरोध होता रहा जिस कारण सीएम सुक्खू ने फिलहाल इस पॉलिसी को रोक दिया है। 
शनिवार को खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गेस्ट फैकल्टी के बारे में लोगों को गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि होता क्या है कि यदि शिक्षण संस्थान में एक टीचर एक हफ्ते की छुट्टी चला जाता है, तो उस एक हफ्ते में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती

है। यानी वह सप्ताह खाली चला जाता है। जब मैंने यह पाया कि क्वालिटी एजुकेशन में हिमाचल 18वें स्थान पर पहुंच गया है, तो यह जानने की कोशिश की कि इसके पीछे मुख्य वजह क्या है।
इस दौरान पाया कि शिक्षकों की ट्रांसफर होती रहती है और उस जगह नए शिक्षक को आने में दस दिन से ज्यादा समय चला जाता है। अब उन दस दिनों के लिए वहां के प्रिंसीपल, क्षेत्र के अधिकारी को यह अधिकार होना चाहिए कि क्वालिटी एजुकेशन के लिए वह पीरियड के हिसाब से गेस्ट टीचर को रख ले। उसे घंटों के हिसाब से पेमेंट दी जाए, लेकिन गेस्ट फैकल्टी के बारे में गलत समझ लिया गया है। अब सरकार ने फिलहाल पॉलिसी को रोक दिया है। शिक्षा मंत्री से बातचीत करने के बाद ही इस पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा।