Sanjay Awasthi: प्रदेश में नही पानी का संकट, जयराम ठाकुर के आरोप पर पलटवार कर सीपीएस... ddnewsportal.com

Sanjay Awasthi: प्रदेश में नही पानी का संकट, जयराम ठाकुर के आरोप पर पलटवार कर सीपीएस...  ddnewsportal.com

Sanjay Awasthi: प्रदेश में नही पानी का संकट, जयराम ठाकुर के आरोप पर पलटवार कर सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कुछ ऐसा...

हिमाचल प्रदेश में पानी का कोई संकट नही हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संदीय सचिव संजय अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते पेयजल के कथित संकट के बयान पर आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के प्रति पूरी तरह सजग है और तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा है कि हर साल गर्मियों के दिनों में पेयजल की थोड़ी बहुत समस्या उत्पन्न होती है और प्रदेश सरकार टैंकरों के माध्यम से लोगों को उनके घर द्वार उपलब्ध करवाती है।


संजय अवस्थी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को स्मरण करवाया है कि उनके मुख्यमंत्रित्व काल में जब शिमला में पेयजल संकट पैदा हुआ था, तो उस समय उन्होंने अपने हाथ खड़े करते हुए प्रदेश में पर्यटकों को न आने की सलाह तक दे दी थी, जिससे प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय को धक्का लगा था। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए और मीडिया में बने रहने के लिए कांग्रेस सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। प्रदेश सरकार पेयजल आपूर्ति पर अपनी पूरी नजऱ रखे हुए है।