HP HRTC News: अब इन सात वस्तुओं का नही लगेगा किराया, निगम ने जारी की रिवाइज्ड सूची... ddnewsportal.com

HP HRTC News: अब इन सात वस्तुओं का नही लगेगा किराया, निगम ने जारी की रिवाइज्ड सूची... ddnewsportal.com

HP HRTC News: अब इन सात वस्तुओं का नही लगेगा किराया, निगम ने जारी की रिवाइज्ड सूची...

हिमाचल सडक़ परिवहन निगम की बसों में सामान ले जाने की सूची के किराये में रिवीजन हुआ है। अब सात ऐसी वस्तुएं रिवाइज्ड की गई है जिसका पहले किराया लिया जाता था लेकिन अब ये निशुल्क कर दी गई है। इस मामले को लेकर हाल के दिनों में कुछ भ्रम की स्थिति पैदा हुई थी। और लगातार इस मामले में विपक्ष सरकार को घेर रही थी। अब इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर के निर्देश पर एक सूची जारी की है। इसमें एचआरटीसी बसों में नि:शुल्क ले जाने वाली वस्तुओं के साथ नए उत्पादों के लिए किराया विवरण भी जारी किया है। बस में सवारी अपने साथ घरेलू सामान 30 किलोग्राम तथा किसी भी साइज के दो बैग, बच्चों की ट्राली, तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, लैपटॉप, सेब बॉक्स के साथ सेब का एक गिफ्ट पैक फ्री में कहीं भी ले जा सकते हैं, लेकिन अगर सवारी साथ नहीं है, तो फिर एक गिफ्ट पैक का हाफ टिकट कटेगा। सवारी के साथ एक से ज्यादा गिफ्ट पैक पर एक चौथाई किराया लिया जाएगा, जबकि फुल पेटी का पूरा एक सवारी का किराया कटेगा। एचआरटीसी प्रबंधन ने सवारियों के साथ और बिना सवारी के साथ एचआरटीसी की बसों में ढोए जाने वाले सामान के लिए रिवाइज्ड भाड़ा निर्धारित किया है। एचआरटीसी की ओर से रिवाइज्ड भाड़े के मुताबिक सवारी के साथ ऑफिस या डाइनिंग चेयर का एक चौथाई किराया वसूल किया जाएगा। डाइनिंग व ऑफिस टेबल फुल टिकट होगा।
पांच सीटर सोफा सेट का डबल टिकट कटेगा। सिंगल बेड बॉक्स का फुल टिकट कटेगा। डबल बेड बॉक्स का डबल टिकट कटेगा, अलमारी का भी डबल टिकट कटेगा। सिलाई मशीन व पंखे का एक चौथाई किराया कटेगा। प्लास्टिक व फोल्डिंग चेयर का एक से तीन कुर्सियों का एक चौथाई किराया कटेगा। छह कुर्सियों का हॉफ टिकट व इससे ज्यादा का फुल टिकट कटेगा। साइकिल का हाफ किराया। बच्चों की ट्रॉली व दिव्यांगों की व्हील चेयर का कोई

किराया नहीं लगेगा। दिव्यांग व्यक्ति के बस में न होने पर कुर्सी का एक चौथाई किराया काटा जाएगा। कम्प्यूटर, एलईडी, एलसीडी का एक चौथाई किराया कटेगा। सवारी के साथ दो लैपटॉप बिना किराए के ले जा सकते हैं। दो से ज्यादा पर एक चौथाई किराया काटा जाएगा। वॉशिंग मशीन का फुल टिकट कटेगा। पथ परिवहन निगम धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा, आय में बढ़ोतरी के लिए व्यवस्था लागू की है। सितंबर में निगम धर्मशाला डिवीजन को करीब 16 लाख की आमदनी हुई, जिसमे एक लाख 65 हज़ार का मुनाफा हुआ।

बिना सवारी भी ले जाना होगा सामान-

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि बिना सवारी के भी एचआरटीसी की बस में कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा। कंडक्टर मना नहीं कर सकता है। एमडी का कहना है कि बिना सवारी के भी एचआरटीसी की ओर से हर सामान का भाड़ा निर्धारित किया है। ऐसे में अब निर्धारित भाड़े के साथ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टरों को सामान ले जाना होगा।