HRTC पैंशनर्स को 110 करोड़ की राशि जारी- मुख्यमंत्री ddnewsportal.com

HRTC पैंशनर्स को 110 करोड़ की राशि जारी- मुख्यमंत्री ddnewsportal.com
फाईल फोटो: जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश।

HRTC पैंशनर्स को 110 करोड़ की राशि जारी

प्रदेश सरकार ने लम्बित डीसीआरजी तथा लीव-इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए दिया तोहफा।

हिमाचल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पिछले कुछ वर्षों से लम्बित डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) तथा लीव इनकैशमेंट बिलों की अदायगी के लिए प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को 110 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे निगम के 1143 पेंशनर्ज लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मार्च महीने में आयोजित बैठक में पेंशनर्ज

कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने इस मामले के बारे में उन्हें अवगत करवाया था। जय राम ठाकुर ने कहा कि निगम ने इस वर्ष अप्रैल माह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन जारी की है, जो पूर्व में 6 से 7 महीने के विलम्ब से जारी होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 में हिमाचल पथ परिवहन निगम को वेतन और पेंशन की अदायगी के लिए 674 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह राशि पूर्व में दी गई राशि से लगभग दोगुनी है।