आस-पड़ोस: जगाधरी में शिलाई के कथा व्यास सियाराम शास्त्री ने सुना रहे शिव महिमा ddnewsportal.com

आस-पड़ोस: जगाधरी में शिलाई के कथा व्यास सियाराम शास्त्री ने सुना रहे शिव महिमा ddnewsportal.com

आस-पड़ोस: जगाधरी में शिलाई के कथा व्यास सियाराम शास्त्री ने सुना रहे शिव महिमा 

बुढिया चुंगी पर श्री महाकाल मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, महाशिवरात्रि पर्व पर...

पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी स्थित बुढ़िया चुंगी में स्थित श्री महाकाल मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के कथारस के मर्मज्ञ आचार्य कथा व्यास श्री सियाराम शास्त्री जी ने भक्तों को शिव महिमा के रस में डुबोकर उनके हृदय में शिव भक्ति

स्थापित की। अनेक प्रकार के प्रसंग एवं भगवान शिव की कृपा के अनेक दृष्टांत और उदाहरणों के द्वारा भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। आचार्य जी ने हर कण-कण में शिव का वास एवं शिव की अनुकंपा को लोगों को महसूस करवाया। आचार्य जी के मुखारविंद से कथा सुनकर भक्त निहाल हो गए। आयोजन समीति के बलविंदर सिंह कंबोज ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमे हजारों की संख्या में श्रदालू पंहुचेंगे।