Paonta Sahib: गुरुद्वारा कोंच बेली साहिब बहराल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, अढाई सौ से अधिक की जांची सेहत ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरुद्वारा कोंच बेली साहिब बहराल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, अढाई सौ से अधिक की जांची सेहत ddnewsportal.com

Paonta Sahib: गुरुद्वारा कोंच बेली साहिब बहराल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, अढाई सौ से अधिक की जांची सेहत

पाँवटा साहिब के सूरजपुर स्थित मैनकाइंड ग्रुप द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा चैरिटेबल अस्पताल के द्वारा तथा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति बरहाल पांवटा साहिब के सौजन्य से संत बाबा कपूर सिंह जी (निर्वाण चाय वाले) डेरा संत सागर बहराल की 110वीं पावन स्मृति को समर्पित तथा संत बाबा रणजीत सिंह जी की मधुर स्मृति में गुरुद्वारा कोंच बेली साहिब बहरल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

इस शिविर में डॉक्टर अनीश अहमद हाशमी,  डॉक्टर अंकिता शर्मा, डॉक्टर आशिमा, डॉक्टर सोनम, डॉ दिवाकर , तानिया भारद्वाज, विशाल, नेहा शर्मा, मनजीत चौधरी, बिमला पुंडीर, राम लाल शर्मा, निरज, कमल आदि ने 253 रोगियों की जांच की। जिसमें सामान्य रोग के 115,  प्रसुति एवं स्त्री रोग 22,आंखों की जांच 61, दंत रोग के 39 तथा बाल रोग के 16 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। 

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डॉक्टर संजीव सहगल भी कैम्प में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जे.सी. जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर में डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, आईसीयू , एनआईसीयू, ईसीजी, डायलिसिस, एडवांस  लैब, फिजियो थेरेपी और लोगों की सुविधा के लिए 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं एवं एंबुलेंस उपलब्ध है। स्वास्थ्य शिविर में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति बहराल के सदस्य मौजूद रहे।