JCC बैठक - कर्मचारियों को कईं बड़ी सौगातें ddnewsportal.com

JCC बैठक - कर्मचारियों को कईं बड़ी सौगातें ddnewsportal.com

JCC बैठक - कर्मचारियों को कईं बड़ी सौगातें 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले; सभी जायज मांगो पर होगा विचार, ये मांगे हुई....

संयुक्‍त सलाहकार समिति यानि JCC की बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने बैठक की शुरुआत में कर्मच‍ारियों को संबोधित किया। मुख्‍यमंत्री ने कर्मचारियों की सभी जायज मांगों पर विचार कर उन्‍हें पूरा किया जाएगा। पहली जनवरी 2016 से छठे वेतनमान के लाभ द‍िए जाएंगे। कर्मचारियों को जनवरी 2022 का फरवरी में संशोधित वेतनमान मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को साढ़े सात हजार करोड़ रुपये के लाभ दिए जाएंगे। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी कमेटी बनाई गई है। अनुबंध काल तीन से दो वर्ष करने की घोषणा की है। एनपीएस कर्मचारियों को 15 मई 2003 से इनवेलिड व फेमिली पेंशन देने की घाेषणा की है। इसके लिए 250 करोड़ का बजट खर्च होगा।
जेसीसी की बैठक में चर्चा के बाद अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीटेंडेंट ग्रेड वन

के लिए विचार करेंगे। पेंशनरों को भी देय लाभ मिलेंगे। कर्मचारियों की अन्य मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी बनेगी। स्टेनो टाइपिस्ट को 10 से सात साल में रेगुलर करने के लिए आरएंडपी रूल में संशोधन करेंगे। जनजातीय कर्मचारियों को लाभ देने पर विचार करेंगे। जनजातीय क्षेत्रों में दिहाड़ीदारों को जनजातीय भत्ते देने पर भी विचार करेंगे। एनपीएस कर्मचारियों को अन्य पेंशन लाभ में निवेश की छूट दी है। पंजाब की तर्ज पर छठे वेतनमान की घोषणा पर भी बड़ा निर्णय हो सकता है।