Paonta Sahib: कपिल वर्मा को भाजपा जिला प्रवक्ता का दायित्व, इन्होंने दी शुभकामनाएँ... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: कपिल वर्मा को भाजपा जिला प्रवक्ता का दायित्व, इन्होंने दी शुभकामनाएँ...
कपिल वर्मा को भाजपा जिला प्रवक्ता सिरमौर पद पर नियुक्ति दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने यह नियुक्ति की है। बता दें कि कपिल वर्मा पिछले कई वर्ष से भारतीय जनता युवा मोर्चा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आज उनके काम को देखते हुए जिला भाजपा ने उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश में प्रवक्ता अनिल चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री एवं वर्तमान ओबीसी सचिव हिमाचल

प्रदेश पवन चौधरी, पूर्व कार्यालय जिला सचिव कुलविंदर हंस, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, भाजयुमो जिला सचिव हर्ष चौधरी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दीपांशु राणा, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु चौधरी आदि कार्यकर्ताओं ने कपिल वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई शुभकामनाएं दी।

वहीं, कपिल वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता का आभार व्यक्त कर कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वह उनका पालन करेंगे।