महिला कर्मचारी बार बार वहटसअप ग्रुप में डालती रही अश्लील सामग्री ddnewsportal.com

महिला कर्मचारी बार बार वहटसअप ग्रुप में डालती रही अश्लील सामग्री ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

महिला कर्मचारी बार बार वहटसअप ग्रुप में डालती रही अश्लील सामग्री 

सीएमओ की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

सरकार की योजनाओं और विभाग के कार्यों को सरल बनाने के उद्देश्य से विभागों में कर्मचारियों के व्हट्सअप ग्रुप बनाये जाते हैं। लेकिन जब ऐसे ग्रुप में एक महिला कर्मचारी ही अश्लील सामग्री डाल दे तो मामला हैरान करने वाला बन जाता है। अब ऐसा क्यों हुआ इसकी तो पुलिस जांच कर रही है। हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी के खिलाफ महिला थाना हमीरपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बार-बार अश्लील सामग्री डालने का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी के खिलाफ शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री ने महिला पुलिस थाना हमीरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि टोनी देवी अस्पताल में महिला कर्मचारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर तीन चार बार अश्लील सामग्री डाली है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त महिला कर्मचारी को ऐसा न करने की हिदायत देने के बावजूद बार-बार कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज किए हैं और तो और जब इस तरह के मैसेज नहीं डालने की बात कही गई, तो उसके बावजूद भी महिला ने अश्लील सामग्री डाली। जिसके चलते अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा महिला थाना में महिला कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है, जिस पर महिला थाना हमीरपुर ने धारा 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर टोनी देवी में तैनात महिला कर्मचारी द्वारा बार-बार अश्लील सामग्री भेजी गई है और विभाग द्वारा उक्त महिला कर्मचारी को ऐसा ना करने की हिदायत भी दी गई थी, लेकिन फिर भी नहीं मानने पर अब महिला थाना हमीरपुर में उसके खिलाफ शिकायत दी गई है और स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय में भी इसकी शिकायत भेजी गई है।
हमीरपुर की एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि सीएमओ हमीरपुर के द्वारा लिखित शिकायत के बाद महिला थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।