CM Sukhu News: हिमाचल केंद्र से माँग रहा अपना अधिकार, केंद्रीय मंत्री नड्डा पर सीएम सुक्खू का पलटवार... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: हिमाचल केंद्र से माँग रहा अपना अधिकार, केंद्रीय मंत्री नड्डा पर सीएम सुक्खू का पलटवार... ddnewsportal.com

CM Sukhu News: हिमाचल केंद्र से माँग रहा अपना अधिकार, केंद्रीय मंत्री नड्डा पर सीएम सुक्खू का पलटवार...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिमाचल केंद्र सरकार से अपना अधिईआर माँग रहा है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा हिमाचल और उनको लेकर हर मंच से निशाना बना रहे हैं, जबकि हकीकत कुछ और है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में गए एक नेता की सलाह पर जेपी नड्डा काम करते हैं। कभी नादौन में ईडी की रेड करवाई जाती है, तो कभी शिमला में कुछ हलचल होती है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा। भाजपा के ऑपरेशन लोटस के बाद प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस की सरकार को वापस 40 सीटें दे दी हैं, लेकिन जेपी नड्डा को कांग्रेस से भाजपा में गए इस सलाहकार से बचना होगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से हिमाचल अपना अधिकार मांग रहा है। इस देश के संघीय ढांचे का हिस्सा हिमाचल प्रदेश भी है। इसलिए हिमाचल को उसका हिस्सा देना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन हिमाचल की इस डिमांड को जेपी नड्डा खैरात समझ रहे हैं। उन्हें हिमाचल को लेकर अपना नजरिया बदलने की जरूरत है। मुख्यमंत्री 23 अक्तूबर से तीन या चार दिन के लिए दिल्ली में दौरे पर जाने वाले हैं। वह विभिन्न मंत्रालयों में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर हिमाचल के मामले उठाएंगे और राज्यों को दी जाने वाली मदद के लिए पैरवी करेंगे।