Paonta Sahib: मोदी सरकार में हुआ माओवाद, गुंडाराज, पत्थरबाजी और आतंकवाद का सफाया: डाॅ बिंदल  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मोदी सरकार में हुआ माओवाद, गुंडाराज, पत्थरबाजी और आतंकवाद का सफाया: डाॅ बिंदल  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: मोदी सरकार में हुआ माओवाद, गुंडाराज, पत्थरबाजी और आतंकवाद का सफाया: डाॅ बिंदल 

सिरमौर के पाँवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी का पांवटा मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर डाॅ बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश के अंदर दंगे होना, बम फटना, सुरंगे फटना, जगह-जगह पत्थरबाजी होना ये आम बात थी। कांग्रेस राज में भारत आतंकवादी और माओवादी गतिविधियों का केन्द्र बना। लंकिन मोदी सरकार में माओवाद का, गुंडाराज का, पत्थरबाजी का और आतंकवाद का सफाया हुआ और देश की एकता व अखंडता मजबूत हुई। 


डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत आर्थिक रूप से कमजोर हुआ। मोदी राज में भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक महाशक्ति बना और अब मोदी की गारंटी है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।
राजीव बिंदल ने कहा कि भारत का मतदाता, हिमाचल का मतदाता 1 जून को होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी की 2004 से 2014 के मध्य 10 साल की सरकार व 2014 से 2024 के मध्य की नरेन्द्र भाई मोदी की कार्यशैली की तुलना करके वोट देगा। कांग्रेस की सरकार में घोटालों का बोलबाला था। 2 जी घोटाला, 3जी घोटाला, कोयला घोटाला, काॅमनवैल्थ घोटाला जैसे घोटालों से देश को लगभग 20 लाख करोड़ रू0 का नुकसान हुआ। जबकि मोदी सरकार में डिजिटल इंडिया बना और लाभार्थी के खातों में सीधा-सीधा धनराशि पहुंचाई गई। डी0बी0टी0 (डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से लगभग 34 लाख करोड़ के लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाए गए।
कांग्रेस के राज में केवल गरीबी हटाओ के नारे लगते थे और जनता को केवल झूठ परोसा जाता था। जबकि मोदी सरकार में गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई। 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में राशन, 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रू0 तक का मुफ्त ईलाज, 11 करोड़ गरीबों को शौचालय और 52 करोड़ जनधन के खाते खोलकर गरीब को मजबूत किया और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 

■ कांग्रेस भी राहुल बाबा के नाम पर वोट मांगे, किसने रोका है: कश्यप 

इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देश भ्रष्टाचार में डूबा था लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की, पिछले 10 साल के शासनकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला देश के सामने नहीं आया।
अब नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और देश की विकास गाथा को बल देना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सेना पर सवाल उठाती और सर्जीकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है, पर हम बताना चाहते है की प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती है। भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांगती है और कांग्रेस को किसने रोका वो भी राहुल बाबा के नाम पर मांगे। 
इस मौके पर  पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, हितेंद्र कुमार, नगर परिषद चेयरमैन निर्मल कौर,ओपी कटारिया, सुरेखा चौधरी,  हितेंद्र कुमार, अरविंद गुप्ता, सुखविंदर सिंह, अरुण मित्तल, अजय मेहता, गोविंद, अविनाश सैनी आदि मौजूद रहे।