पहाड़ी से पत्थर गिरने पर युवक की मौत ddnewsportal.com

पहाड़ी से पत्थर गिरने पर युवक की मौत ddnewsportal.com

पहाड़ी से पत्थर गिरने पर युवक की मौत 

दो अन्य सवार घायल, कार भी हुई क्षतिग्रस्त।

हिमाचल प्रदेश मे मौसम खराब होते ही पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जो पहाडों मे सफर करने वालों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। आज प्रदेश के दूर-दराज चंबा जिले में गाड़ी पर पत्थर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य सवार घायल हो गये। मिली जानकारी के मुताबिक कार (HP 38D 3732) नूरपुर से बनीखेत की

तरफ जा रही थी। तभी अलेढ़ नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर कार पर गिर गया। कार में बैठे सौरव (24) पुत्र मनोहर लाल निवासी नूरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सौरव के पिता मनोहर लाल (60) और एक अन्य व्यक्ति सुनील कुमार (49) पुत्र कृष्ण चंद निवासी नूरपुर घायल हो गए। पत्थर से कार का उपरी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी रेफर किया गया है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।