Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस ने याद किए बापू-शास्त्री, जयंती पर किया नमन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस ने याद किए बापू-शास्त्री, जयंती पर किया नमन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पाँवटा कांग्रेस ने याद किए बापू-शास्त्री, जयंती पर किया नमन 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाँवटा साहिब द्वारा माँ यमुना बाल पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने महात्मा गांधी के जीवन की सादगी के बारे में मौजूद कार्यकर्ताओं को बताया कि महात्मा गांधी बैरिस्टर थे उन्होंने अपनी वकालत छोड़ी और देश की आजादी में लग गए और धोती के द्वारा ही अपने शरीर को ढकते थे क्योंकि उनका मानना था कि हमारा देश में बहुत से ऐसे गरीब लोग हैं जिनको दो वक्त का भोजन नहीं मिलता। पहनने के लिए कपड़ा नहीं मिलता। इसलिए उन्होंने अपना जीवन सादगी से गुजारा और हमेशा अहिंसा के पुजारी रहे। देश की आजादी में उनका एक महत्वपूर्ण स्थान रहा। उनकी अगुवाई में आंदोलन जो हुए उसे अंग्रेजों की नीव हिल गई और हमारा देश आजाद हुआ। आज हम सब लोग जो आजाद भारत में रह रहे हैं अमन चैन से रह रहे हैं यह उनके बलिदान का परिणाम है। इसी प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर

शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया देश में हरित क्रांति लाए। आज के परिपेक्ष में महात्मा गांधी की नीतियां बहुत महत्वपूर्ण है। समाज में कुछ तत्व भारत को बांटना चाहते हैं, भारत की जो संपूर्णता है, उसको भंग करना चाहते हैं, उनसे बचाने के लिए देश को एक सूत्र में रखने के लिए महात्मा गांधी की तर्ज पर ही राहुल गांधी मेहनत कर रहे हैं। हम सब भारतवासियों को मिलकर अपने देश को इकट्ठा रखना है समाज में हर वर्ग को सम्मान देना है। इसी सोच को आगे बढ़ते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्य कर रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी कार्य कर रही है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा, राजपाल, चंद्राजोत सिंह ढिल्लों, कर्मवीर सिंह, मोहसिन, वाहिद, शमीम, इकबाल सिंह, जाकिर अली, करण सिंह, अमीर, संदीप बत्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।