पांवटा साहिब प्रधान संघ की कार्यकारिणी भंग ddnewsportal.com

पांवटा साहिब प्रधान संघ की कार्यकारिणी भंग  ddnewsportal.com

पांवटा साहिब प्रधान संघ की कार्यकारिणी भंग

प्रधान को किया निष्कासित, मीडिया को भेजी 32 प्रधानों की सहमति की सूची।

पांवटा साहिब विधानसभा से भाजपा का टिकट मांगने वाले पूर्व पदाधिकारी मनीष तोमर की मुश्किलें बढ़ने लगी है। मंडल द्वारा नोटिस दिये जाने के बाद अब पंचायत प्रधानों ने प्रधान संघ की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। साथ ही संघ के प्रधान को भी निष्कासित कर दिया है। इस निष्कासन के समर्थन में मीडिया को 32 प्रधानों के मुहर और हस्ताक्षर की सूची भेजी गई है। दरअसल, बीते दिन प्रधान संघ पाँवटा की बैठक प्रधान संघ के उपाध्यक्ष बलबीर धीमान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विचार विमर्श कर प्रधान संघ पाँवटा साहिब की कार्यकारिणी सभी

पदाधिकारियों सहित भंग करने का निर्णय लिया गया। क्योकि संघ के अध्यक्ष विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक है और प्रधान संघ के दस्तावेजों का वो गलत इस्तेमाल ना कर सके। इसलिए अध्यक्ष पद से निष्कासित किया जाता है। उपयुक्त कार्यवाही को सभी प्रधानों के समक्ष पढ़ कर सुनाया गया। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर सहित अपनी सहमति जताई। बैठक में बलबीर धीमान प्रधान जामनीवाला, देवराज चौहान प्रधान डांडा, नरेंद्र प्रधान अजोली, सुरेंदर सिंह प्रधान शिवपुर, सुरेश कुमार प्रधान कोटरी ब्यास, हरजिंदर कौर प्रधान भगानी, विद्या देवी प्रधान गोजर अड़ेन सहित 32 प्रधान संघ सदस्य उपस्थित रहे।
उधर, मनीष तोमर ने कहा कि उन्हे गलत तरीके से निष्कासित किया गया है। बैठक में 20 प्रधान भी मौजूद नही थे। जबकि 28 सदस्यों का होना जरूरी होता है। फिर कैसे फैसला लिया जा सकता है। यह सूची फर्जी है।