Paonta Sahib: लगेगा 12 घंटे का लम्बा कट, पाँवटा साहिब-शिलाई के सैंकड़ों गाँव शटडाउन से होंगे प्रभावित, जानिए वजह... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: लगेगा 12 घंटे का लम्बा कट, पाँवटा साहिब-शिलाई के सैंकड़ों गाँव शटडाउन से होंगे प्रभावित, जानिए वजह... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: लगेगा 12 घंटे का लम्बा कट, पाँवटा साहिब-शिलाई के सैंकड़ों गाँव शटडाउन से होंगे प्रभावित, जानिए वजह...

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पाँवटा साहिब में कल यानी शनिवार 28 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बार 12 घंटे का लम्बा शटडाउन लिया गया है। जिससे लोगों को परेशानी आनी लाजिमी है। अमूमन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का शटडाउन विद्युत बोर्ड द्वारा लिया जाता था, लेकिन इस बार तीन घंटे अधिक अवधि तक यह शटडाउन रहेगा।


इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पाँवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि शनिवार को 220 kv सब स्टेशन गिरिनगर एवं 132 KV सब स्टेशन गोंदपुर में सामान्य मुरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके निष्पादन हेतु जिसके कारण 132/11 kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र),
बतामंडी, पातलियों, 33 kv बद्रीपुर, 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतोन, 33 kv शिलाई, 33 kv रामपुरघाट, 33 kv पाँवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 08 बजे से शाम 08 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।