Paonta Sahib: वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल पुंडीर के पिता पतिराम पुंडीर का देहांत, 100 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ddnewsportal.com

Paonta Sahib: वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल पुंडीर के पिता पतिराम पुंडीर का देहांत, 100 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
पांवटा साहिब से वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल पुंडीर के पिता पतिराम पुंडीर के देहांत की सूचना मिली है। उनका 100 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पतिराम पुंडीर के निधन पर सिरमौर के पत्रकारों ने भी शोक प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
उन्होंने आंज भोज के अपने पैतृक गांव आगरो में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे 4 बेटे रामलाल पुंडीर, श्यामलाल पुंडीर, देवराज पुंडीर और मामराज पुंडीर और 9 बेटियां छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को पांवटा- डाकपत्थर मार्ग पर मेहरूवाला गांव के समीप यमुना तट पर किया जाएगा।
शतकवीर पतिराम पुंडीर के निधन पर विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक किरणेश जंग, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बीजेपी अध्यक्ष रमेश तोमर, कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौहान, पांवटा साहिब पत्रकार संघ एवं विभिन्न संस्थाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।