Sirmour: रामेश्वर शर्मा भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व में संभाल चुके हैं कईं अहम दायित्व ddnewsportal.com

Sirmour: रामेश्वर शर्मा भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व में संभाल चुके हैं कईं अहम दायित्व  ddnewsportal.com

Sirmour: रामेश्वर शर्मा भाजपा किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व में संभाल चुके हैं कईं अहम दायित्व

कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के पूर्व में चेयरमैन रहे रामेश्वर शर्मा का भाजपा में कद बढ़ा है। पार्टी हाईकमान ने उन्हे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का ओहदा सौंपा है। भाजपा श्री रेणुका जी मंडल के वरिष्ठ नेता रामेश्वर शर्मा सरल, सौम्य स्वभाव व सादगी के लिए जाने जाते है। संगठन के लिए समर्पित व संगठन की रीति नीति की समझ रखने वाले और उसे जीवन शैली में उतारने वाले,पार्टी के किसी भी निर्णय या कार्य पर कभी टीका टिप्पणी न करने वाली शख्सियत के रूप में पहचान बनाने वाले

रामेश्वर शर्मा पूर्व में पांवटा मंडल में विभिन्न दायित्व का निर्वहन कर चुके है। जिला में पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक, जिला सचिव, दो बार जिला महामंत्री, 2017 के विधानसभा चुनावों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष रहे। उसके बाद पूर्व भाजपा सरकार में कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के चैयरमेन रहे। अब भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गये है। अपनी नियुक्ति पर रामेश्वर शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंदल, शिमला संसदीय प्रभारी व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।