Paonta Sahib: रीना चौधरी गिरिपार आंजभोज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी... ddnewsportal.com
                                Paonta Sahib: रीना चौधरी गिरिपार आंजभोज भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, पढ़ें पूरी कार्यकारिणी...
भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा पाँवटा साहिब के विधायक, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल गिरिपार आंज भोज के अध्यक्ष रमेश तोमर और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा से विचार विमर्श करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी गिरीपार आंजभोज महिला मोर्चा का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में रीना चौधरी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष सुषमा देवी, सुमति देवी, मीना देवी और सुनीता देवी, महामंत्री कविता कुमारी और सुनीता तोमर, सचिव नीमा देवी, राधा देवी, रजनी बाला और विद्या देवी, कोषाध्यक्ष रमेशला, मीडिया प्रभारी सीमा देवी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता मित्तल और प्रवक्ता रीना देवी को बनाया गया है।

इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में महेंद्रो देवी, रवीना देवी, मंजू देवी, दीक्षा, सीमा शर्मा, ममता शर्मा, पन्नू देवी और रक्षा देवी के नाम शामिल है। प्रधान रमेश तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।