SDM पाँवटा विवेक महाजन को प्रशासनिक रत्न अवार्ड ddnewsportal.com

SDM पाँवटा विवेक महाजन को प्रशासनिक रत्न अवार्ड ddnewsportal.com

SDM पाँवटा विवेक महाजन को प्रशासनिक रत्न अवार्ड

22वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से दिल्ली में अन्य विभूतियों को भी किया गया सम्मानित।

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब उपमंडल के उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन को दिल्ली में सममान मिला है। उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट (रजिo) एवम् माता मंतारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिo) द्वारा स्पीकर हाल कंस्टीटूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली में 22वॉं उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने बताया कि इस समारोह में पत्रकारिता जगत समेत अन्य श्रेणियों में वी विभिन्न विभूतियों को उनके द्वारा किए गए स्मरणीय कार्यों के लिए संस्था द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।


इस दौरान प्रशासनिक सेवा में अतुलनीय सेवा हेतु एचपीएएस अधिकारी विवेक महाजन को प्रशासनिक रत्न से सम्मानित किया गया, उनके द्वारा किये गए कार्य आज प्रशासनिक सेवा में प्रख्यात हैं। विवेक महाजन इस समय एसडीएम पावंटा साहिब के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। इससे से पहले वह दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त निवासी आयुक्त रहे हैं। वह उन्नत भारत संगठन द्वारा चलाए गए जनकल्याकारी कार्यों में सम्मिलित रहे साथ ही संगठन द्वारा चलाए गए पौधरोपण अभियान में भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान विवेक महाजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया गया कि वह पूरे भारत में एकमात्र ऐसे अधिकारी है, जिनका कोविड वंदे भारत अभियान के दौरान विदेश से भारतीयों / हिमाचलियों को सुरक्षित लाने और उन्हें क्वारंटाइन की सभी

व्यवस्था करने  के लिए सराहनीय योगदान रहा, जोकि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के द्वारा सराहा गया और इस बारे मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्राचार द्वारा प्रेषित किया गया है जोकि  हिमाचल सरकार के लिए गर्व की बात है। इस के अतिरिक्त हथकरघा और हस्तशिल्प के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, अनुकरणीय और अभिनव और सबसे प्रेरक प्रबंधन / कार्य के लिए उन्हें भारतीय आर्थिक सेवा भारत सरकार द्वारा उद्योग रत्न से सम्मानित भी किया गया है।
संस्था द्वारा पत्रकारिता जगत में धर्म नगरी कुरुक्षेत्र से दो लोगों को तथा चिकित्सा रत्न हेतु डब्लू एच ओ की अधिकारी डॉ० रितु चौहान को, प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ० हरि सिंह रावत को ज्योतिष शिक्षा के लिए सम्मानित किया गया।