शिलाई: ग्यार सिंह नेगी शिलाई काॅलेज पीटीए अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी में इनको भी मिली जगह... ddnewsportal.com

शिलाई: ग्यार सिंह नेगी शिलाई काॅलेज पीटीए अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी में इनको भी मिली जगह... ddnewsportal.com

शिलाई: ग्यार सिंह नेगी शिलाई काॅलेज पीटीए अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी में इनको भी मिली जगह...

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) की आम सभा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रो .अजय सिंह ने की।  बैठक में पूर्व अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) की कार्यकारिणी के स्थान पर सर्वसम्मति से सत्र 2024-2025 के लिए नई शिक्षक

अभिभावक संघ (PTA) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष की कमान ग्यार सिंह नेगी को दी गई। उपाध्यक्ष रमेश चन्द, सचिव प्रो. आत्मा राम ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह को नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार विशन सिंह को बनाया गया। इस बैठक में महाविद्यालय शिलाई के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक तथा अभिभावक मौजूद रहे।