Sirmaur: दु:खद- नौहराधार के तेलागना गांव में भीषण अग्निकांड, चार से पांच लोगों की मौ*त की आशंका ddnewsportal.com

Sirmaur: दु:खद- नौहराधार के तेलागना गांव में भीषण अग्निकांड, चार से पांच लोगों की मौ*त की आशंका ddnewsportal.com

Sirmaur: दु:खद- नौहराधार के तेलागना गांव में भीषण अग्निकांड, चार से पांच लोगों की मौ*त की आशंका

हिमाचल प्रदेश फिर एक बड़े अग्निकांड से दहल गया है। सोलन जिले के अर्की बाजार के बाद अब सिरमौर जिले के ग्रामीण नौहराधार के तेलागना गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। बताया जा रहा है कि एक घर में आग लगने से 7 से 8 लोग फंस गए थे, जिसमें दो लोगों को रेस्क्यू किया है और वहीं, पांच लोगों की जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, राहत और बचाव का काम चल रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, नौहराधार से 15 किमी दूर घंडुरी के तेलागना गांव में बीती रात को यह आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि अंगीठी से यह चिंगारी भड़कने की बात सामने आ रही है जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जिस दौरान घर में आग लगी, उस समय घर में कुल 8 लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि 3-4 घरों में आग लगी थी। हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि घर के बाहर अंगीठी से आग लगी और फिर सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और तीन चार घरों में आग लग गई। घटना में झुलसे एक शख्स को सोलन रैफर किया गया है। स्थानीय विधायक विनय कुमार ने घटना की पुष्टि की और बताया कि उन्हें पांच लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

उधर, तहसीलदार विनोद कुमार मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलिंडर फटने से मकान में आग भड़क गई।