सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ का दल पंहुचा डाॅ परमार के गांव- ddnewsportal.com

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ का दल पंहुचा डाॅ परमार के गांव- ddnewsportal.com

हिमाचल निर्माता के पैतृक गांव जाकर डाॅ परमार को दी श्रद्धांजलि 

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ का दल पंहुचा चनालग, प्रेरणादायक है पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ यशवंत सिंह परमार का जीवन।

सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ की टीम ने कल पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सलाहकार राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार स्वर्गीय यशवंत सिंह परमार की जयंती के उपलक्ष पर उनके पैतृक गांव चनालग (जिला सिरमौर) का दौरा किया। साथ में महामंत्री

दिनेश चोहान, उपाध्यक्ष मयंक शर्मा, राजेश शर्मा, यूथ विंग से जतिन एवं अशोक शामिल थे। स्वर्गीय डाॅ परमार के पैतृक गांव आकर सभी सर्वप्रथम माता ज्वाला जी के दरबार में नतमस्तक हुए और उसके बाद स्वर्गीय डाॅ परमार को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष पर श्रद्धांजलि भेंट की और साथ ही साथ वहां पर आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। राजेन्द्र शर्मा और दिनेश सिंह चौहान ने कहा कि स्वर्गीय डाॅ वाईएस परमार का जीवन हम सब के

लिए प्रेरणादायक है। हम सबको उनके बारे में जरूर जाना चाहिए और उनके दिखाए हुए रास्तों पर हमें चलना चाहिए। गोर हो कि सिरमौर एसोसिएशन चंडीगढ़ के कार्यकर्ता हर वर्ष स्वर्गीय यशवंत सिंह की जयंती पर उनके पैतृक गांव जाते हैं।