Paonta Sahib: पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया देश की आवाज पुस्तक के पांचवे संस्करण का विमोचन ddnewsportal.com

Paonta Sahib: पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया देश की आवाज पुस्तक के पांचवे संस्करण का विमोचन
पूर्व ऊर्जा मंत्री और वर्तमान विधायक पाँवटा साहिब सुखराम चौधरी ने देश की आवाज पुस्तक के पांचवे संस्करण का विमोचन किया। यह पुस्तक देश की आवाज न्यूज पोर्टल के संपादक श्यामलाल पुंडीर ने प्रकाशित की है। इसमें देवभूमि हिमाचल के
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई है। नगर परिषद ऑफिस में इस धार्मिक पुस्तक का विमोचन हुआ।
इस मौके पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को
हिमाचल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। जिसमें गुरुद्वारों और मंदिरों के लेख बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखे गए है।
इस पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंज भोज के गांव आगरो से हैं। इससे पहले इन्होंने पिछले मार्च 2023 में पहला संस्करण निकाला था।
विमोचन के उपरांत पुस्तक भी वितरित की गई। इस मौके पर संपादक श्यामलाल पुंडीर ने कहा कि इस तरह के संस्करण आगे भी जारी रहेगें। हिमाचल में सैंकड़ों धार्मिक स्थल है। और अलग अलग संस्करण में नए नए धार्मिक स्थानों की जानकारी दी जाएगी।