पांवटा साहिब- टीम यमुना ने नदी किनारे लगाया लेमन ग्रास ddnewsportal.com

पांवटा साहिब- टीम यमुना ने नदी किनारे लगाया लेमन ग्रास ddnewsportal.com

पांवटा साहिब- टीम यमुना ने नदी किनारे लगाया लेमन ग्रास

यमुना तट को हरा भरा बनाने की हरि यमुना सहयोग समीति की मुहिम में जुड़े बच्चे और समाजसेवी भी।

टीम हरि यमुना, पॉवटा साहिब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को मनाते हुये यमुना किनारे लेमन ग्रास का पौधरोपण किया गया। जिसमे फारेस्ट विभाग से डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर कुणाल अंगरिश अपनी टीम के साथ, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण विभाग से रिजनल अफसर पवन शर्मा, जेई जितेंद्र, जेई नवीन, ममता, प्रकाश, विनोद,  सरकारी गर्ल्स स्कूल से  अध्यापिका प्रतिभा पांडे अपनी स्कूल की छात्राओं, द स्कॉलर्स होम स्कूल से अध्यापक रोहित

शर्मा, ज्ञान तोमर, सोनिया वालिया अपने छात्रों के साथ व गुरु गोविंद सिंह डिग्री कॉलेज से प्रोफेसर जाहिद अली अपने छात्रों व छत्राओं के साथ पौधरोपण में शामिल हुए। हरि यमुना सहयोग समिति की तरफ से पूनम रॉय, प्रमोद गुप्ता, परवीन गुप्ता, दीपक गुप्ता, अरविंद बंसल, मदन शर्मा, पोंटिका गुप्ता निखिल अतुल व  अन्य गणमान्य ने हिस्सा लिया। समिति के कोषाध्यक्ष विकास वालिया ने बताया कि हरि यमुना सहयोग समिति ने 4 से 5 जून 2022 को पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम किया। जिसमें समिति के अध्यक्ष पूर्व चीफ जस्टिस प्रमोद कोहली, उपाध्यक्ष महिंदर शर्मा व सेक्रेट्री दिग्विजय, रिमपेश शर्मा, पुनम राय, दीपक, नीरज उदवानी व कुरुक्षेत्र से गीता मनीषी

स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज, इसकोन मन्दिर वृंदावन से स्वामी अनन्त वीर्य दास, रामायण टीवी सीरियल के निर्माता शिव सागर, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी मुम्बई से, चंडीगढ़ से डॉक्टर यशपाल, डॉक्टर संदीप धवन, मशहूर जादूगर राजकुमार दिल्ली से चैम्बर के अध्यक्ष सतीश गोयल, अरुण गोयल, अरुण बंसल, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान सरदार हरभजन सिंह व तपिन्दर सिंह व जगरनाथ यात्रा समिति के अध्यक्ष बलविन्द्र कुमार, तारुवाला शिव मंदिर समिति के व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने व नगर के बहुत सारे गणमान्य लोगो ने हिस्सा लिया।