मांग- नदी किनारे स्थापित हो मां यमुना की मूर्ति ddnewsportal.com

मांग- नदी किनारे स्थापित हो मां यमुना की मूर्ति ddnewsportal.com

नदी किनारे स्थापित हो मां यमुना की मूर्ति 

यमुना मंदिर समीति ने हादसे रोकने को फेंसिंग की भी उठाई मांग, आज ऊर्जा मंत्री पंहुचेंगे यमुना घाट पर

राधा-कृष्ण हनुमान और यमुना मंदिर समीति पांवटा साहिब ने सरकार और प्रशासन से यमुनाघाट पर नदी किनारे मां यमुना की मूर्ति स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। समीति का कहना है कि यदि यहां मूर्ति स्थापित होती है तो बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी मां यमुना की महत्ता को जानेंगे। 
दरअसल, आज नदी उत्सव के तहत शाम को यमुनाघाट पर 11 हजार दीपोत्सव के साथ आरती होगी। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी शिरकत करेंगे। दिन मे यमुना नदी के आसपास स्कूली बच्चों ने सफाई अभियान भी चलाया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पांवटा साहिब मे दो दिवसीय नदी उत्सव का आयोजन हो रहा है। 
इसी संदर्भ मे मंदिर समीति ने भी कुछ मांगे उठाई है। समीति प्रधान शांति

स्वरूप गुप्ता ने कहा कि यदि स्नानघाट के पास नदी किनारे मां यमुना की मूर्ति स्थापित होती है तो घाट की भी शोभा बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने हर साल होने वाले हादसे रोकने के लिए नदी किनारे स्नानघाट पर फेंसिंग लगाने आदि की भी मांग की है। इसके साथ ही यमुना पथ पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की भी मांग की गई है।