Paonta Sahib: नदी में जाने से रोकने पर गोताखोरों से बहस करते हैं श्रदालु, दी जाए वर्दी और एक पुलिस कर्मी हो तैनात ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नदी में जाने से रोकने पर गोताखोरों से बहस करते हैं श्रदालु, दी जाए वर्दी और एक पुलिस कर्मी हो तैनात ddnewsportal.com

Paonta Sahib: नदी में जाने से रोकने पर गोताखोरों से बहस करते हैं श्रदालु, दी जाए वर्दी और एक पुलिस कर्मी हो तैनात 

पाँवटा साहिब से होकर बह रही यमुना नदी में दूर दूर से श्रदालु स्नान करने पंहुचते हैं, लेकिन बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्नान करना घातक होता है इसलिए भक्तों को यहां प्रशासन द्वारा तैनात गोताखोर नदी में जाने से रोकते है। परिणामस्वरूप कुछ श्रदालु रोकने पर बहसबाजी पर उतर आते हैं। इसी को देखते हुए श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर समिति पांवटा साहिब ने प्रशासन के समक्ष कुछ मांगे रखी है। समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता, मयंक महावर, हिमांशु मित्तल, डीके अग्रवाल, अशोक गोयल, सिद्धार्थ शर्मा व अविनाश गुप्ता आदि का कहना है कि यमुना घाट पर यमुना में नहाने के लिए उतरने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए जिन गोताखोरों को लगाया गया है उनके साथ बाहर से आए श्रद्धालु बहसबाजी करते हैं। गोताखोरों की बात को नहीं मानते हैं और यमुना नदी में नहाने के लिए उतर जाते है।


उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि यमुना घाट पर तैनात गोताखोरों के लिए वर्दी की व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही यहां पर एक पुलिसकर्मी को भी तैनात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है ताकि नदी में उतरने वाले बहार से आए लोगों को रोका जा सके और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।
समिति के सदस्यों का कहना है कि यमुना घाट पर नहाने के लिए बहुत से श्रद्धालु आते है। मगर यमुना घाट पर शौचालय नहीं है जिसके चलते श्रद्धालु यमुना घाट के आसपास ही शौच आदि कर देते हैं और यहां पर गंदगी का आलम बना रहता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से यह भी मांग की है कि यहां पर एक शौचालय का निर्माण किया जाए। ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।