केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश के नेताओं की जुबां पर नही जनता का दर्द ddnewsportal.com

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश के नेताओं की जुबां पर नही जनता का दर्द ddnewsportal.com

आखिरकार मंहगाई का "म" भी क्यों नही बोलते भाजपा के मंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेश के नेताओं की जुबां पर नही जनता का दर्द, माजरा जनसभा में भी आया देखने को।

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1100 पार हो चुके है। पेट्रोल 105 रूपये से अधिक हो गया है। इसी तरह डीजल के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इन सब का बोझ आम जनता पर पड़ रहा है, क्योंकि मंहगाई आसमान छूं रही है। लेकिन मजाल है कि भाजपा के मंत्री और नेता इस पर कुछ बोलें। यही रविवार को भी माजरा में हुई अनुराग ठाकुर की जनसभा में भी देखने को

मिला। अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण में केन्द्र की कईं योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में कोरोना में भी विकास की रफ्तार नही थमी। हर किसान के खाते में साल में 6 हजार रूपये जमा होते हैं। गरीबों को मुफ्त राशन वितरित किया। 12 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस चूल्हा व सिलेंडर वितरित किये। लेकिन वह यह कहना भूल गये कि सिलेंडर खरीदने के लिए अब 1101 रूपये का शगुन देना पड़ता है। खाद्य वस्तुओं के दाम

आसमान छूं रहे हैं। देश का एक बड़ा वर्ग मंहगाई से त्रस्त है। लेकिन मजाल है कि भाजपा के मंत्री और नेताओं के मुंह से मंहगाई का "म" भी निकल जाए। माना देश विकास को और अग्रसर है लेकिन ऐसे विकास के क्या मायने जहां लोग खाने पीने की चीजों के लिए भी तरसने लगे। यही हाल प्रदेश के मंत्री और नेताओं का रहा। उन्होंने भी प्रदेश के बड़े बड़े विकास गिनवाये लेकिन मंहगाई की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाये जा रहे है इस पर किसी ने एक शब्द भी नही कहा। इससे साफ जाहिर होता है कि मंत्री-नेताओं को जनता के दर्द से कोई इत्तेफाक नही है।