ये है भ्रष्टाचार की खिलाफत करने वाली जनता की सरकार- नौटी ddnewsportal.com

ये है भ्रष्टाचार की खिलाफत करने वाली जनता की सरकार- नौटी ddnewsportal.com
फाईल फोटो

ये है भ्रष्टाचार की खिलाफत करने वाली जनता की सरकार 

आप नेता अनिन्द्र सिंह नौटी बोले; पंजाब मे अपने ही मंत्री को बर्खास्त कर मुख्यमंत्री ने दिया भ्रष्टाचार का खिलाफ जीरो टोलरेंस का परिचय।

आम आदमी पार्टी के नेता व पांवटा साहिब के अधिवक्ता अनिन्द्र सिंह नौटी ने कहा कि कल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जिस तरह का साहसिक निर्णय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपने ही मंत्री की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी करवा कर लिया गया है, वह भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके इस कठोर फैसले से जनता जहां का आम आदमी पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है वही जनता का विश्वास लोकतंत्र, न्याय,

सत्य के प्रति भी और गहरा हुआ है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि यह भगवंत मान के दृढ़ निश्चय, आम आदमी पार्टी के उच्च आदर्श तथा अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रण का जीता जागता सबूत है। आज हिमाचल प्रदेश में भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और गरीब जनता इस भ्रष्टाचार के दलदल में फंस रही है और प्रदेश का कर्जा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है लेकिन कर्ज लेकर सरकारें उसका लाभ विकास कार्यों के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह असफल रही है। चाहे भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस आज विकास कार्यों का सौ में दस रुपया भी धरातल तक नहीं लग रहा। इसलिए अब जनता आम आदमी पार्टी के रूप में हिमाचल प्रदेश में अपना भविष्य देख रही है तथा आम आदमी पार्टी शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी कानून व्यवस्था रोजगार जैसे मुद्दों पर एक स्पष्ट विजन और पूरी इमानदारी के साथ हिमाचल प्रदेश में आगे बढ़ रही है तथा आम आदमी पार्टी की सरकार बनना और सुनिश्चित हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमेशा नूरा कुश्ती की है लेकिन आज तक एक भी कठोर कदम या फैसला भ्रष्टाचार के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश में किसी दल ने नहीं लिया इसीलिए अब जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का निश्चय कर चुकी है।