शिलाई- रोनहाट से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा- ddnewsportal.com

शिलाई- रोनहाट से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा- ddnewsportal.com

रोनहाट से शुरू हुई अस्थि कलश यात्रा 

विधायक हर्ष वर्धन चौहान सहित मंडल पदाधिकारी और क्षेत्र के लोगों ने दी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि।

हिमाचल विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पराक्रम प्रवाह, आत्मशांति के लिए अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत शिलाई के लाधी क्षेत्र के रोनाहट से शुरू हुई। इस यात्रा में स्वयं शिलाई के विधायक, हिमाचल कॉंग्रेस कमेटी मीडिया अध्यक्ष ठाकुर हर्ष वर्धन चौहान ने शामिल होकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा में शिलाई ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीताराम शर्मा के साथ सभी शिलाई के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी

हरिराम शास्त्री, एमआर पराशर और शिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण राणा, दिनेश सिंगटा के साथ सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारी तथा महिलाओं ने भी श्रद्धांजलि दी। शिलाई में कलश यात्रा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ दिखी ओर राजा साहब की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि देने के लिए आगे आये। यहां लगातार वीरभद्र सिंह के लिए जब तक सूरज चाँद रहेगा राजा वीरभद्र सिंह का नाम रहेगा नारे गुंजायमान होते रहे। यहां से यात्रा शिलाई की और निकली। जगह जगह लोगों ने यात्रा मे भाग लेकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल प्रधान सीताराम शर्मा ने बताया कि रोहनाट से 9 बजे शुरू हुई यात्रा शिलाई 11 बजे पंहुची। यहां पर अंतिम दर्शन को भारी भीड़ उमड़ी। यह यात्रा टिम्बी 1बजे दोपहर, कफोटा 3 बजे और कमरऊ 5 बजे सांय पंहुचेगी। 17 जुलाई को सतोन 9:00 बजे सुबह गिरि नदी में अस्थियों को विसर्जित किया जायेगा।