Paonta Sahib: बीबीजीत कौर स्कूल के रेहान का राष्ट्रीय कुश्ती को चयन, प्रधानाचार्य पदम सिंह ने दी बधाई ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बीबीजीत कौर स्कूल के रेहान का राष्ट्रीय कुश्ती को चयन, प्रधानाचार्य पदम सिंह ने दी बधाई ddnewsportal.com

Paonta Sahib: बीबीजीत कौर स्कूल के रेहान का राष्ट्रीय कुश्ती को चयन, प्रधानाचार्य पदम सिंह ने दी बधाई

पाँवटा साहिब के शमशेरपुर स्थित बीबी जीत कौर स्कूल के छात्र खिलाड़ी रेहान का कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम सिंह पवार ने बताया कि विधालय के दो छात्रो विशाल व रेहान ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

घुमारवीं बिलासपुर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके बूते रेहान का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय में ख़ुशी की लहर हैं। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य पदम सिंह पवार व प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अशोक गोयल ने स्कूल के दोनों शारीरिक शिक्षकों रजत शर्मा व अनिल शर्मा सहित समस्त अध्यापक/ अध्यापिकाओं व सभी कर्मचारियों सहित विधालय के छात्र रेहान व उसके अभिभावकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।