बुजुर्ग बीमार महिला की मदद को आगे आया भाजपा महिला मोर्चा- ddnewsportal.com

बुजुर्ग बीमार महिला की मदद को आगे आया भाजपा महिला मोर्चा- ddnewsportal.com

Good News के साथ गुड मॉर्निंग

बुजुर्ग बीमार महिला की मदद को आगे आया भाजपा महिला मोर्चा

जिलाध्यक्षा शिवानी वर्मा की अगुवाई मे टीम पंहुची जरूरतमंद के घर, प्रदेश अध्यक्षा ने संज्ञान मे लाया था मामला।

वैसे तो भाजपा का महिला मोर्चा एक राजनैतिक संगठन है। लेकिन इस संगठन से जुड़ी महिलाएं सामाजिक कार्यों मे भी बढ़ चढकर भाग लेती है। बात जिला सिरमौर के भाजपा महिला मोर्चा की करें तो कोविड काल मे जिले के हर मंडल मे मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने न केवल हजारों मास्क बनाकर उनका जनता के बीच जाकर वितरण किया बल्कि लोगों को कोविड से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए। इसी सामाजिक सेवा की कड़ी मे अब महिला मोर्चा ने एक बुजुर्ग जरूरतमंद महिला की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। दरअसल, भाजपा प्रदेश महिला अध्यक्षा रश्मिधर सूद ने सोशल मीडिया पर एक फोटो देखी। फोटो मे महिला की जरूरत के बारे मे बताया गया था। बताया गया था कि महिला का नाम आशा पवार और उम्र 67 वर्ष है। वह पांवटा साहिब के बद्रीपुर मे रहती हैं। इनको अधरंग की बीमारी है तथा इनका आय का साधन केवल विधवा पेंशन है। प्रदेश अध्यक्षा ने तुरंत जिला सिरमौर

के मोर्चा को इसकी सूचना दी और माता से मिलने को कहा। पता करने पर मालूम हुआ कि इनकी जानकारी पांवटा साहिब मंडल को पहले से थी और महिला मोर्चा की महिला बहन इनके सम्पर्क में हैं व इनकी बहुत समय से हर संभव सहायता कर रही है। बावजूद इसके जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा अपनी टीम जिला उपाध्यक्ष स्नेह दत्ता और पांवटा अध्यक्षा कृष्णा धीमान के साथ बुजुर्ग माता घर गये तथा उनका हाल-चाल पूछा। मोर्चा पदाधिकारी महिला को अपनी तरफ से कुछ फल, जूस व धन राशि देकर आये व भविष्य मे भी इनकी हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। ऐसे मामले दर्शाते हैं कि पार्टी से उपर मानवता व इंसानियत अभी भी जिंदा है। जिसकी मिसाल समय समय पर भाजपा महिला मोर्चा देता है।