Paonta Sahib: भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने की पार्टी मोर्चे के अध्यक्षों की घोषणा, पढें, किसे मिला किस मोर्चे का प्रभार... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने की पार्टी मोर्चे के अध्यक्षों की घोषणा, पढें, किसे मिला किस मोर्चे का प्रभार...
भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब के मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्त्व विनय गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर और सुखराम चौधरी स्थानीय विधायक विधानसभा पाँवटा साहिब से चर्चा के उपरांत सयुंक्त मोर्चो के अध्यक्षों की घोषणा की है।
इनमे ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेंदर कुमार गाँव मानपुर देवड़ा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष देवराज चौहान, गाँव डांडा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना चौधरी गाँव गोरखुवाला, अल्पसंख्यक मोर्चा शमशेर अली गाँव किरतपुर, किसान मौर्चा अविनाश सैनी गाँव भुंगरनी, युवा मौर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह गाँव अमरगढ़ तथा एस सी मोर्चा अध्यक्ष दीपक मलनहंस भूपपुर को बनाया गया है। अध्यक्ष रमेश तोमर ने बताया कि उन्हें भरोसा है कि उक्त सभी अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। इनमे चरणजीत सिंह को चुनाव में बेहतरीन काम का इनाम दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर मिला है।