Paonta Sahib: भाजपा ने याद किए डाॅ अंबेडकर, विधायक सुखराम चौधरी ने दिया ये संदेश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा ने याद किए डाॅ अंबेडकर, विधायक सुखराम चौधरी ने दिया ये संदेश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा ने याद किए डाॅ अंबेडकर, विधायक सुखराम चौधरी ने दिया ये संदेश...

भाजपा ने पाँवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही मंडल के

अध्यक्ष रमेश तोमर, महामंत्री व चेयरमैन हितेंद्र कुमार, एससी मोर्चा के अध्यक्ष दीपक मनालहंस, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी व नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारियों ने भी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर विधायक सुखराम चौधरी ने डाॅ भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया और सामाजिक समभाव बरकरार रखने का आह्वान किया।