Paonta Sahib: भाजपा सरकार के स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास कर रहे पूर्व विधायक, एक भी नया काम नहीं: रमेश तोमर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा सरकार के स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास कर रहे पूर्व विधायक, एक भी नया काम नहीं: रमेश तोमर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजपा सरकार के स्वीकृत कार्यों के शिलान्यास कर रहे पूर्व विधायक, एक भी नया काम नहीं: रमेश तोमर

भाजपा मंडल पाँवटा साहिब के प्रधान रमेश तोमर ने पाँवटा साहिब में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार द्वारा द्वारा जो विकास कार्य स्वीकृत किए थे उसके शिलान्यास इन दिनों पांवटा साहिब में पूर्व विधायक किरनेश जंग कर रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 18 महीने में कांग्रेस सरकार द्वारा एक भी नया कार्य पांवटा साहिब में नहीं किया गया है। इन दिनों पूर्व विधायक बोरवेल का शिलान्यास कर रहे हैं जबकि वह सारे कार्य पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने स्वीकृत किए थे। कांग्रेस ने तो 18 महीने में सिर्फ संस्थान बंद करने का कार्य किया। 18 महीनों में सड़कों की दशा बद से बदत्तर हो गई हैं। सड़के जगह जगह से टूटी-फूटी है। सड़क कम और गड्डे ज्यादा है। नालियों चौक हो चुकी है, स्वास्थ्य सुविधाएं ना के बराबर है, युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं।


उन्होंने कहा कि शिमला पार्लियामेंट में पांच मंत्री होने के बावजूद भी कांग्रेस अपना लोकसभा में संसद नहीं जीत पाई। क्योंकि जनता समझदार है लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब दिया है और आने वाले समय में जनता और जवाब देगी। वह स्पष्ट तौर पर कहना चाहते है कि पांवटा का विकास तभी संभव हुआ है जब प्रदेश में भाजपा सरकार होती है और विधायक सुखराम चौधरी होते हैं। अन्यथा कांग्रेस के राज में विकास कम और पाँवटा साहिब का विनाश ज्यादा होता है।
मौजूदा स्थिति की बात करें तो माफिया राज दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। सुबह व शाम जाम की स्थिति से लोग परेशान हैं। पुलिस प्रशासन चालान की ओर ध्यान दे रही है लेकिन यातायात पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कर पा रही है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी कामकाज कम हो रहे हैं जिसके चलते लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है।
वहीं उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूर्व रहे मंत्री सुखराम चौधरी के कार्यकाल में हुए हैं। आंजभोज में सब स्टेशन का कार्य हुआ, राजपुर में तहसील कार्यालय खुला, कई गांव ऐसे थे जो सड़कों से वंचित है वहां सड़के पहुंचाई गई, शहर में पानी की समस्या के निजात के लिए सैकड़ो बोरबेल लगाए गए, बिजली के पांवटा साहिब में कई सब स्टेशन खोले गए, स्कूलों का अपग्रेड किया गया, सिविल हॉस्पिटल पांवटा और राजपुर में बेडों की संख्या बढ़ाई गई। ऐसे अनेकों कार्य भाजपा कार्यकाल में हुए हैं लेकिन कांग्रेस कार्यकाल में यह सब बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं।