Paonta Sahib:BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने घोषित की जंबो टीम, प्रदेश सरकार पर लगाये ये आरोप... ddnewsportal.com

Paonta Sahib:BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने घोषित की जंबो टीम, प्रदेश सरकार पर लगाये ये आरोप... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने घोषित की जंबो टीम, प्रदेश सरकार पर लगाये ये आरोप...

भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल पांवटा साहिब के मण्डल अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेर्तत्व तिलक राज प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और रणवीर ठाकुर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और रमेश तोमर मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाँवटा साहिब और सुखराम चौधरी स्थानीय विधायक विधानसभा से चर्चा के उपरांत मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा मोदी सरकार को पुनः सत्ता में लाने के लिए पुरज़ोर प्रयास करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेरोज़गार युवाओं की अनदेखी के ख़िलाफ़ भी प्रदर्शन किए

जाएँगे। जैसा की प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले कहा था की प्रति वर्ष एक लाख युवाओं को रोज़गार दिया जाएगा, लेकिन अब तक एक भी युवा को सरकार की और कोई भी रोज़गार नहीं दिया गया है। उन्होंने अपनी 10 झूठी गारंटियो में युवाओं को बड़े बड़े सपने दिखाए थे जिन्हें वो लगभग एक के बाद भी पूरा नहीं कर पाये। प्रदेश के युवा आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

ये है जंबो सूची- 

अध्यक्ष चरणजीत सिंह अमरगढ़ डाकखाना पुरुवाला कांशीपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर सिंह  ग्राम गोजर डाकखाना खोदरी माजरी, नितिन शर्मा  ग्राम अम्बोआ, उपाध्यक्ष में अनिल चौधरी ग्राम पातलियो, साहिल धवन  ग्राम और डाकखाना पांवटा साहिब, केशव चौहान ग्राम बनौर, संयम गुप्ता वार्ड न 10 पाँवटा साहिब, विपुल देवा ग्राम डांडा डाकखाना अम्बोया, हेमराज चौधरी ग्राम केदारपुर, सुदामा शर्मा   ग्राम नघेता को बनाया गया है।
महामंत्री का कार्यभार सुनील कुमार चौधरी ग्राम हीरपुर पौंटा साहिब और तरनजीत सिंह गिल ग्राम बातामंडी को दिया गया है। कोषाध्यक्ष स्पर्श गुप्ता बनाए गए हैं। सचिव का कार्यभार पवन पटियाल  ग्राम खारा, दिनेश कुमार  ग्राम और डाकखाना राजबन, संजीव कक्कर  ग्राम मानपुर देवड़ा, अनिल कुमार  ग्राम बांगरण, नीरज चौहान  ग्राम बनौर,  रामेश्वर  ग्राम बायेकुआ, देवेंदर तोमर  ग्राम भैला  डाकखाना नघेता को दिया गया है। 
मुख्य प्रवक्ता सुरजीत सिंह ग्राम भगानी और मेहराज काश्मी  ग्राम टोका नगला को बनाया गया है। 


इसी तरह सुरेंदर चौधरी  ग्राम गुलाबगढ़ को कार्यालय सचिव,  अविनाश झाबा ग्राम  कांशीपुर को  मीडिया प्रभारी बनाया गया है। राज कुमार  ग्राम  कांशीपुर  सह -मीडिया प्रभारी, हितेंदर कुमार  ग्राम चांदपुर  डाकखाना कोटडी व्यास को  सोशल मीडिया प्रभारी, सुमित कोशिक ग्राम थापलपुर  डाकखाना बातामंदी  सह सोशल मीडिया प्रभारी, हरिन्दर सैनी  ग्राम शिवपुर डाकखाना शिवपुर आई टी सेल प्रभारी, जसपाल सिंह  ग्राम सूरजपुर  सह आई टी सेल प्रभारी बनाया गया है। 
इसी तरह कार्यकारिणी में आशीष चौधरी ग्राम पाँवटा साहिब, सुनील कुमार  ग्राम कोटडी,  रवि चौधरी ग्राम भुप्पुर, बालक राम  ग्राम सतीवाला, संजीव धीमान ग्राम ज्वालापुर,  कर्ण भारद्वाज  वार्ड न 10  डाकखाना पाँवटा साहिब, शुभम कश्यप  ग्राम पुरुवाला, हिमांशु चौधरी ग्राम मुगलावाला करतारपुर, जीवन कुमार ग्राम अम्बोया, रोहित चौधरी ग्राम टोका  डाकखाना कोटडी व्यास,  देव कुमार  ग्राम खारा, संदीप कुमार  ग्राम चांदपुर, नवीन कुमार ग्राम चांदपुर, अनिल राठौर  ग्राम किशनपुरा, राजेन्दर कुमार  ग्राम मुगलावाला करतारपुर, भगवान दास बिल्लू  ग्राम भगानी, प्रदीप चौधरी ग्राम फूलपुर, अनुज चौधरी  ग्राम पिपलीवाला, रोहित शर्मा  ग्राम नघेता, विजेंदर बंटी ग्राम बद्रीपुर, सोम नाथ ग्राम धर्मकोट, अंकुर चौधरी ग्राम बद्रीपुर, सौरव कुमार  ग्राम रामपुर घाट, सरवन कुमार ग्राम नारीवाला, हिमांशु सैनी  ग्राम नवादा, लवकेश  ग्राम फूलपुर, विशाल विक्की  ग्राम भुप्पुर,  रोहित  ग्राम सालवाला, सुशांत तोमर  ग्राम टोरू, विजय पुंडीर  ग्राम व  डाकखाना नघेता, राजेंदर तोमर  ग्राम भैला, नरेंदर तोमर  ग्राम टोरू, सतीश चौहान ग्राम भरली शामिल है। 
इसी प्रकार विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन चौधरी, अनिल चौधरी, रोहित चौधरी, शिवानी वर्मा, रविंदर रवि, अनिल कुमार, नरेंदर चौधरी, सुदेश कुमार, गुरमीत सैनी, अंकुश ठाकुर, सुल्तान मलिक, अश्वनी कुमार, सुदेश ग्राम भरली के नाम शामिल है।