Paonta Sahib: सामाजिक कार्यों में अग्रणी भारत विकास परिषद ने दी बाल विकास एवं संस्कार की जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सामाजिक कार्यों में अग्रणी भारत विकास परिषद ने दी बाल विकास एवं संस्कार की जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: सामाजिक कार्यों में अग्रणी भारत विकास परिषद ने दी बाल विकास एवं संस्कार की जानकारी

भारत विकास परिषद शाखा पाँवटा साहिब द्वारा बाल विकास पोषण एवं संस्कार अभियान के तहत ग्लोबल एकेडमी पब्लिक स्कूल मे कैंप लगाया गया। इस अवसर पर इस प्रोजेक्ट की संयोजिका सोनिया अरोड़ा ने कहा कि बाल विकास के लिए पोषण और संस्कार दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उचित पोषण बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, जबकि संस्कार बच्चे को सही दिशा में मार्गदर्शन करते हैं और उसे एक अच्छा नागरिक बनाते हैं, बच्चों को शारीरिक रूप से विकसित होने के लिए सही मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इसलिए बच्चों को अच्छा आहार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा और विटामिन समय-समय पर देने चाहिए।

शाखा की महिला संयोजिका एवं स्कूल प्रिंसिपल वंदना बंसल ने संस्कार के बारे मे बताया कि संस्कार बच्चे को सही और गलत के बीच का अंतर सिखाते हैं और उन्हें अच्छे नैतिक मूल्यों से परिचित कराते हैं और संस्कार ही बच्चों को सामाजिक व्यवहार के बारे में सिखाते हैं, जैसे कि दूसरों के साथ सम्मान से बात करना, मदद करना, और दूसरों की भावनाओं को समझना, संस्कार ही बच्चों को अनुशासन सिखाता है जिससे वे अपने जीवन में सफल हो सकते हैं, संस्कार  से ही बच्चों  मे आत्मविश्वास  आता हैं, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं, शाखा के अन्य सदस्यों ने भी विचार रखते हुए कहा कि बच्चों के विकास के लिए पोषण और संस्कार दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। यदि बच्चों को सही मात्रा में पोषण मिलता रहे और उन्हें सही संस्कारों से शिक्षित किया जाता रहे, तो वे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से विकसित हो सकते हैं और एक अच्छा जीवन जी सकते हैं। 

इस अवसर पर सोनिया अरोड़ा, गीता पवार, स्कूल के डायरेक्टर एवं शाखा के सदस्य विश्वजीत बंसल, हरविंद्र अरोड़ा, अरुण बंसल, हेमन्त जैन, अर्चना उदवानी, महिला संयोजिका वन्दना बंसल, आरती पराशर,रजनीश शर्मा स्कूल टीचर्स और बच्चे मौजूद रहै।