चंडीगढ़ हाटी इकाई ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्स ddnewsportal.com

चंडीगढ़ हाटी इकाई ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्स ddnewsportal.com

चंडीगढ़ हाटी इकाई ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्स 

बैठक कर हाटी मामले की केंद्र से हरी झंडी मिलने पर पास किया आभार प्रस्ताव

चंडीगढ़ हाटी इकाई की हिमाचल भवन मे एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक इकाई के अध्यक्ष महेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष फ़क़ीर चंद चौहान विशेष अथिति के रूप मे उपस्थित रहे। बैठक मे सर्व समिति से आभार प्रस्ताव पास किया, जिसमे हिमाचल के

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, मंत्री  सुख राम चौधरी, विधायिका रीना कश्यप और पूर्व मे शिलाई से विधायक और वर्तमान मे खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का धन्यवाद किया गया। साथ ही हाटी समिति से जुड़े सभी कार्यकर्ता,  पदाधिकारी और ग्राम वासियों का भी आभार व्यक्त किया गय। चंडीगढ ईकाई के अध्यक्ष महेंद्र चौहान ने

 सभी उपस्थित सदस्यों और पत्रकार बंधुओ का स्वागत किया और मिठाई बाँट कर हाटियों की सफलता की खुशी जाहिर की। अपने सम्बोधन मे केंद्रीय हाटी समिति के उपाध्यक्ष फ़क़ीर चंद चौहान ने  हाटी मुहीम के बारे मे विस्तार मे बताया। समिति के केंद्रीय कार्यकारणी के सदस्य रमेश देसाइक ने समय समय पर हर इकाई के योगदान का व्याख्यान किया। उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक बहुत ही सोहार्दपूर्ण और खुशी के माहौल मे सम्पन्न हुई।