Paonta Sahib: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार अवतार सिंह तारी नही रहे ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार अवतार सिंह तारी नही रहे ddnewsportal.com

Paonta Sahib: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार अवतार सिंह तारी नही रहे

पूर्व नप अध्यक्ष व पूर्व कांग्रेस मंडल प्रधान ने मंगलवार सुबह ली अंतिम सांस, शहर में शोक की लहर 

पाँवटा साहिब नगर के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले पूर्व नगर परिषद चैयरमैन व कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंडल प्रधान सरदार अवतार सिंह तारी का निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। मंगलवार सुबह उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि अवतार सिंह तारी का पांवटा साहिब के विकास के लिए अमूल्य योगदान रहा है। उनकी सोच और मेहनत की बदौलत यमुना किनारे स्वर्ग धाम बना। और भी कई विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुए। पार्टी के लिए भी उनका योगदान भुलाया नही जा सकता। 


सरदार अवतार सिंह तारी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने सभी को साथ लेकर काम किया और नगर परिषद के चेयरमैन रहते उन्होंने शहर के हर वार्ड का विकास किया। उनके निधन पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव अवनीत सिंह लांबा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, इंटक सिरमौर अध्यक्ष सुभाष शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, नगर परिषद की चेयरमैन निर्मल कौर और नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल सहित शहर के कई लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।